ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

पर्यावरण के प्रदूषण को कम करने के लिए यज्ञ ही सर्वोत्तम माध्यम- स्वामी आगमानंद

पर्यावरण के प्रदूषण को कम करने के लिए यज्ञ ही सर्वोत्तम माध्यम- स्वामी आगमानंद
नव-बिहार समाचार, पीरपैंती। स्थानीय सुंदरपुर कृषि मैदान में एक जून से होने वाले महारुद्र यज्ञ का ध्वजारोहण करने पधारे श्री शिवशक्ति योगपीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने प्रवचन के दौरान बताया कि पर्यावरण में घुले प्रदूषण को कम करने के लिए यज्ञ सर्वोत्तम माध्यम है। गीता में भगवान ने कहा है यज्ञ से वर्षा होती है। वर्षा से अन्न प्राप्त होता है। अन्न से जीव को पोषण मिलता है। यही यज्ञ की विशेषता है। उन्होंने कहा कि रामकथा एक ऐसी चीज है जिससे विश्व के संपूर्ण मनुष्य को जीवन का मार्गदर्शन मिलता है। समाज में सद्भावना, प्रेम, सहिष्णुता, आत्मीयता की भावना बढ़ती है। ध्वजारोहण में मुख्य यजमान प्रमुख रश्मि कुमारी पति पप्पू साह, मुखिया अरविंद साह, केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ अध्यक्ष विष्णु खेतान, जदयू अध्यक्ष विवेका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।