ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आदेशपाल के आकस्मिक निधन पर सराफ कॉलेज में हुई शोक सभा

आदेशपाल के आकस्मिक निधन पर सराफ कॉलेज में हुई शोक सभा 
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय के चतुर्थवर्गीय कर्मी जमुनिया निवासी मंटू पंडित के शुक्रवार की पहले सुबह आकस्मिक निधन पर शनिवार 30 अप्रैल को महाविद्यालय परिसर में एक शोक सभा आयोजित की गई। इस शोक सभा में महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी शामिल हुए। सबों ने 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की तथा उनके परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। शोक सभा के बाद महाविद्यालय के कार्यालय कार्य स्थगित कर दिए गए।