ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

किसान को खदेड़ कर अपराधियों ने सर में मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत

किसान को खदेड़ कर अपराधियों ने सर में मारी गोली, मौके पर ही हुई मौत


नव-बिहार समाचार। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया में मंगलवार की सुबह झंडापुर के रहने वाले 35 वर्षीय किसान रवीश कुमार को बदमाशों ने गोली मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। किसान रवीश गेहूं की फसल तैयार करवाने बाइक से खलिहान जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उसको खदेड़कर पकड़ा और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

इस हत्या की घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, नदी थाना, बिहपुर और झंडापुर ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद से आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी भी कर रही है। रवीश कुमार को गोली मारे जाने की खबर इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई। इस वजह से काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गये। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

वहीं मृतक के परिजन ने बताया कि करीब 10 एकड़ में लगी गेहूं की फसल तैयार करवाने के लिए रवीश बाइक से खलिहान जा रहे थे। रास्ते मे त्रिमुहान घाट के आगे महंत जी के बासा के पास 5 आरोपियों ने उसको घेरकर गोली मार दी। आरोपी कौन थे ये हम नहीं जानते हैं। रवीश का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। हम पुलिस प्रशासन से मदद चाहते हैं।