चैती दुर्गा मंदिर में भागवत कथा के आयोजन को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
कहलगांव : अनुमंडल के शिवनारायणपुर स्थित चैती दुर्गा मंदिर में भागवत कथा के आयोजन को लेकर यहां भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. बटेश्वर गंगातट से 2000 महिला-पुरुष कलश भरकर आयोजन स्थल पर पहुंचे. जहां कथावाचक सियाकांत शरण जी महाराज हैं. वहीं समिति के अध्यक्ष संजय राम, यजमान प्रमोद जायसवाल, सचिव लल्ला सोनी, मिलन कुमार, संतोष मिश्रा, बबलु, ब्रजेंद्र सोनी, मुन्ना, घनश्याम साह, राजीव, गुड्ड राम और सदस्य आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए हैं.