ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

मजदूर की बेटी अंशु ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया नवगछिया का परचम, लाया सूबे में छठा स्थान

मजदूर की बेटी अंशु ने मैट्रिक परीक्षा में लहराया नवगछिया का परचम, लाया सूबे में छठा स्थान
राजेश कानोडिया, नवगछिया (भागलपुर)। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा-2022 का रिजल्ट बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा गुरुवार दोपहर बाद तीन बजे जारी कर दिया गया. परीक्षा समिति की ओर से राज्यस्तरीय टॉप-10 में शामिल सूबे के 47 छात्र-छात्राओं की सूची भी जारी की गयी. इस सूची में भागलपुर में जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत श्रीपुर गांव के मजदूर छट्ठू सिंह की बेटी अंशु कुमारी ने छठा स्थान हासिल कर नवगछिया का परचम राज्यभर में लहरा दिया है। वहीं अंशु की माता जीरो देवी ने बेटी को हीरो बना दिया।

इंटर स्तरीय हाइस्कूल पुनामा प्रताप नगर नवगछिया की अंशु कुमारी को 482 अंक मिले. इसकी राज्यस्तरीय रैंकिंग छह है. वहीं भागलपुर जिले में अंशु को पहला स्थान मिला. इधर एनके हाई स्कूल झंडापुर की छात्रा श्वेता भारती को 480 अंक मिले. श्वेता की  राज्यस्तरीय रैंकिंग आठवां व जिले में दूसरा स्थान मिला. हाइस्कूल ताड़र  के छात्र आनंद कुमार को 478 अंक मिले. आनंद की राज्यस्तरीय रैंकिंग 10 और जिलास्तरीय रैंकिंग तीसरी है. 

वहीं नवगछिया के मजदूर की बेटी द्वारा राज्य में परचम लहराये जाने की खबर मिलते ही लोजपा नेता सुरेश भगत, भाजपा नेता मुकेश राणा, अजय सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ों लोगों ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।