ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दबंगों ने महिला पंच के घर में घुसकर की मारपीट, लूटपाट का भी आरोप, घायल महिला रेफर

दबंगों ने महिला पंच के घर में घुसकर की मारपीट, लूटपाट का भी आरोप, घायल महिला रेफर
बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत महिला उत्पीड़न का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। जहां एक महिला पंच सदस्या के घर में घुसकर दबंगों ने ना सिर्फ पंच और उसकी बहु के साथ जोर-जबरदस्ती का प्रयास किया। बल्कि, विरोध करने पर दोनों को पीटकर बुरी तरह घायल भी कर दिया। परिजनों द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए खरीक पीएचसी लाया गया, जहां से सास को बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया गया। जबकि बहू का पीएचसी में ही इलाज किया गया।

इस मामले को लेकर पीड़ित पंच सदस्या ने थाने में आवेदन भी दिया है। जिसमें कहा है कि शुक्रवार को गांव के ही दबंग खट्टु चौधरी गलत नियत से मेरे घर घुस गया और मेरे बहू के साथ छेड़खानी करने लगा। इसी दौरान मेरी बहू द्वारा विरोध करने पर उसे पटककर जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। मेरे बहु द्वारा चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग आए तो वह धक्का देते हुए भाग गया। कुछ देर बाद पुनः खट्टु अपने पिता कैलाश चौधरी, भाई मिठू चौधरी समेत अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आकर मारपीट करते हुए मुझे एवं मेरी बहू को बुरी तरह से घायल कर दिया। साथ ही घर के समीप ही संचालित दुकान को क्षतिग्रस्त करते हुए सारा समान छत विछत कर दिया और दुकान से पांच हजार रुपये लूट लिया। इधर, थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।