ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए ही प्रदेश में लागू किया गया है शराबबंदी : दिव्यांशु भारद्वाज


नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में गुरुवार को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु भारद्वाज ने कहा कि शराबबंदी कानून युवाओं के बेहतर वर्तमान और भविष्य के लिए लागू किया गया है. उन्होंने नीतीश सरकार द्वारा किये गये काम की चर्चा करते हुए युवा उधमी योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, हर जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग काॅलेज, पारा मेडिकल, ITI काॅलेज, चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों आदि कार्यो की विस्तृत रूप से चर्चा की. इससे पहले संविधान निर्माता भीमराव अम्वेदकर जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया. 
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जदयू के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार निश्चल ने की तथा मंच संचालन अजय कुमार रविदास ने किया. इस अवसर पर युवा जदयू के आशीष मंडल, मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार, विक्की मेहता, मनीष पटेल, नयन पटेल, राहुल झा, रणविजय चौहान, अविनाश कुमार, ऋषभ सिंह, उत्कर्ष कश्यप, नीरज यादव, मुकुल कुमार, रितेश कुमार, जयनराय पासवान, नीतीश कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे.