नव-बिहार समाचार, नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलकिया ग्राम निवासी स्वर्गीय जगदीश यादव के 77 वर्षीय पुत्र परम लाल यादव की बुधवार को गंगा में डूबने से मृत्यु हो गई। यह जानकारी इस्माइलपुर पूर्वी भिट्ठा के मुखिया अनिल पोद्दार ने देते हुए बताया कि 77 वर्षीय वृद्ध परम लाल यादव बुधवार की शाम नाव से घास लेकर गंगा किनारे उतर रहा था। नाव से उतरने के क्रम में पैर फिसलने से वह गंगा नदी में डूब गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से खोज कर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना स्थानीय इस्माइलपुर थाना की पुलिस को भी दे दी गई है। जिसने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की है।