बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का पटना जाने के क्रम में नवगछिया स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस यात्रा के क्रम में उद्योग मंत्री के साथ उनकी पत्नी रेणु हुसैन भी साथ थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ देकर दोनों का स्वागत किया। ढोल नगाड़ा बजाकर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर भागलपुर के कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, नवगछिया के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, कला संस्कृति मंच के जिला संयोजक राज किशोर गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदोष प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के साथ साथ मुकेश राणा, अजय कुशवाहा, अजय चौधरी, पवन चौधरी, प्रवेश यादव, राजकुमार रजक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।