ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आज दोपहर आ जाएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानें किस वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट

आज दोपहर आ जाएगा बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट, जानें किस वेबसाइट पर देख सकेंगे रिजल्ट


नव-बिहार समाचार। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा यानि 10वीं परीक्षा 2022 का रिजल्ट गुरुवार को जारी किया जाएगा। बोर्ड के अनुसार यह रिजल्ट शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा दोपहर एक बजे जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स biharboardonline.bihar.gov.in या biharboardonline.com या results.biharboardonline.com पर जारी किया जाएगा। 

आपको बता दें कि इस बार इस परीक्षा में 16,48,894 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 8,06,705 छात्राएं और 8,42,189 छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड की 10वीं छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन 17 मार्च को ही पूरा हो चुका है। इसके साथ ही मोतिहारी जिले जिन कुछ परीक्षा केंद्रों में दोबारा परीक्षा हुई है। वहां के छात्रों की कॉपियों का मूल्यांकन भी 27 मार्च तक पूरा कर लिया गया है। कॉपियों की चेकिंग के बाद टॉपर्स की कॉपियों की री-चेकिंग टॉपर्स का इंटरव्यू भी पूरा हो चुका है। अब सिर्फ रिजल्ट की घोषणा का इंतजार है। उम्मीद है कि बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट अगले कुछ घंटों में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि पिछले वर्ष बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट 5 अप्रैल 2021 को जारी किए गए थे।