सेवानिवृत्ति पर नवगछिया स्टेशन में वरीय वाणिज्य लिपिक को दी गई भावभीनी विदाई
नवगछिया (नव-बिहार समाचार)। पूर्व मध्य रेल के बरौनी कटिहार रेलखंड अंतर्गत नवगछिया स्टेशन पर वरीय वाणिज्य लिपिक पद पर कार्यरत तेलघी निवासी शंभु हरिजन को नवगछिया स्टेशन पर ही गुरुवार को भावभीनी विदाई दी गई। जो 2013 में नवगछिया स्टेशन पर वाणिज्य लिपिक पद पर योगदान दिये थे। इस विदाई समारोह के दौरान बताया गया कि शंभु हरिजन ने सितंबर 1984 से रेलवे में योगदान दिया था। जिन्होंने लत्तीपुर, बरारी, उजियारपुर, बेगूसराय, सेमापुर, काढ़ागोला, बिहपुर, बरौनी, खगड़िया इत्यादि स्टेशनों पर अपनी सेवा दी। इस क्रम में खगड़िया में दो बार अच्छे कार्य के लिए पुरस्कृत भी हुए।
इस विदाई समारोह के मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार, सब इंस्पेक्टर योगेंद्र मंडल, जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद सिंह, स्टेशन अधीक्षक एनके तिवारी, मुख्य सफाई निरीक्षक सतीश चंद्र, वाणिज्य अधीक्षक विमल कुमार राम, संजीव यादव, मो जैडविन मल्लिक, मुख्य टिकट निरीक्षक रामबालक यादव, टिकट निरीक्षक विजय कुमार, कुंदन यादव, अरुण मंडल, अमरेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, स्टेशन मास्टर नीरज झा, नरेश मंडल, चिंटू भगत, सेवानिवृत्त सियाराम यादव इत्यादि लोगों ने सेवानिवृत्त शंभु हरिजन को माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी।