राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर जीबी कॉलेज में हुआ सम्पन्न
राजेश कानोडिया, नवगछिया। राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर जीबी कॉलेज नवगछिया में बुधवार को सम्पन्न हो गया। शिविर के आखिरी दिन समापन समारोह प्रभारी प्राचार्य प्रो अशोक कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अनिरुद्ध कुमार, समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय ने कहा कि एनएसएस व्यक्तित्व एवं राष्ट निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। शिविर के बिना व्यक्तित्व का विकास अधूरा है। शिविर व्यक्ति को जीवंत बनाता है। साथ ही उन्होंने न्यूनतम संसाधन के साथ अधिकतम उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कार्यक्रम पर संतोष व्यक्त किया और कार्यक्रम पदाधिकारी को विशेष शिविर सम्पन्न कराने हेतु बधाई दी एवं विश्वविद्यालय से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
इस अवसर पर स्वयंसेवक मंदोदरी, प्रीति, अंजलि, रेशम, अनामिका, आँचल, शिवानी, आरती के द्वारा बाल विवाह पर नाटक, सिंटू, सूरज और विनीत के द्वारा स्वच्छता पर नाटक, नीतीश के द्वारा स्वच्छता पर स्वरचित कविता, आसिफ के द्वारा एन एस एस के महत्व पर भाषण, आनंद के द्वारा एनएसएस शिविर के क्रियाकलाप पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के उपरांत प्रथम पुरस्कार आसिफ, द्वितीय पुरुस्कार प्रीति तथा तृतीय पुरुस्कार आँचल को दिया गया। बेस्ट स्वयंसेवक का पुरस्कार आनंद को दिया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो मो मोसर्र्त हुसैन तथा डॉ चंदा कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ दिव्य प्रियदर्शी ने किया।
मौके पर सिनेट सदस्य आशीष कुमार, डॉ कलाधर मंडल, डॉ राजकुमार, डॉ फिरोज अहमद, डॉ ऊषा शर्मा, प्रो अमित कुमार आलोक, डॉ अर्शदुज़्ज़मा, डॉ अज़हर अली, डॉ अभय कांत सिंह, डॉ मोहिनी कुमारी, डॉ रतिकांत ठाकुर, राजीव रंजन, ममता कुमारी, प्रधान सहायक मो रिज़वान अली, प्रदीप मंडल, प्रमोद कुमार रंजन, मनोज सिंह, मुकेश पोद्दार स्वयंसेवक लोकमान, राजेश, आरजू, कुसुम, ज्योति, कनीज़, अभिनव, प्रिंस, शिव, धर्मेन्द्र, शिवानी, सत्यम, , धीरज आदि मौजूद थे।