सावित्री पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ विदाई समारोह
नव-बिहार समाचार, नवगछिया। स्थानीय सावित्री पब्लिक स्कूल में एक विदाई समारोह आयोजित कर चार शिक्षकों और दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को विदाई दी गयी। तीन शिक्षिकाओं रुक्मिणी देवी, गुंजा गुप्ता और प्रियंका मावंडिया का नियोजन सरकारी शिक्षक के रूप में हो गया है और एक शिक्षिका जया कुमारी का कार्यक्षेत्र बदल गया है। समारोह की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक रामकुमार साहू और संचालन वरिष्ठ शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह ने किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 छात्रों को मेडल देकर प्रोत्साहित भी किया गया। इस दौरान छात्र-छत्राओं ने बेहतरीन प्रस्तुति भी दी। विद्यालय के सचिव कृष्ण कुमार साहू ने भी समारोह को संबोधित किया।