ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया कदवा की बेटी अवनी सिंह का डांस का तड़का सीजन-2 में हुआ चयन

नवगछिया कदवा की बेटी अवनी सिंह का डांस का तड़का सीजन-2 में हुआ चयन
नवगछिया (आससे)। अनुमंडल के कदवा दियारा पंचायत के कासिमपुर कदवा निवासी रमेश कुमार और रिमझिम कुमारी की पुत्री 7 वर्षीय अवनी सिंह का चयन ढिशूम टीवी चैनल पर आयोजित डांस का तड़का सीजन- 2 के मेगा राउंड शो में हुआ है। नवगछिया के श्रीपुर निवासी मशहूर नृत्य कलाकार सन्नी सुमन ने बताया कि अवनी सिंह बचपन से ही डांस किया करती थी। हमलोगों ने उनकी प्रतिभा को पहचानने में जरा भी देर नहीं किया और उन्हें अच्छे से प्रशिक्षित किया। जिसका नतीजा है कि अवनी छोटी सी उम्र में ही राज्यस्तरीय से लेकर राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अपना जलवा बिखेर चुकी है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में स्टूडियो राउंड के लिए शूट के बाद ढिशूम टीवी चैनल पर इनका कार्यक्रम प्रसारित किया जाएगा।

कदवा के दियारा इलाके की इस छोटी सी नन्हीं बच्ची अवनी के चयन होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। अवनी के दादा सिकन्दर प्रसाद सिंह, नृत्य कलाकार सन्नी सुमन, सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया सहित इलाके के लोगों ने अवनी की इस सफलता पर उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।