नवगछिया। पूर्व मध्य रेल के सेमापुर स्टेशन पर अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही 12408 डाउन कर्मभूमि एक्सप्रेस की चेन पुलिंग करने के आरोप में वहां उतरे एक यात्री को ट्रेन में चल रही आरपीएफ की स्कर्ट पार्टी ने पकड़ लिया। जिसे नवगछिया आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। यहां नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि चेन पुलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर नवगछिया लाए गए यात्री को फिलहाल जमानत दे दी गई है। लेकिन, इस अपराध से संबंधित आरोपपत्र सोमवार को रेल न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया जाएगा।