कहलगांव प्रखंड में 770 किशोरों सहित 2050 लोगों ने लिया कोरोना से बचाव के लिए कोविड-19 का टीका
कहलगांव प्रखंड में जारी कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को 770 किशोरों सहित कुल 2050 लोगों ने कोविड-19 का टीका लिया। यह जानकारी कहलगांव अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर विवेकानंद दास ने देते हुए बताया कि कहलगांव प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 15 साल से अधिक उम्र के 310 किशोरों ने टीका का पहला और 410 किशोरों ने दूसरा डोज लिया। वहीं 18 साल से अधिक उम्र के 155 युवाओं ने पहला और 707 युवाओं ने दूसरा टीका लिया। इसके साथ ही 45 वर्ष से ऊपर के 21 ने कोरोना वैक्सीन की पहली और 163 लोगों ने दूसरी डोज ली है। वहीं 60 साल से अधिक उम्र के 19 लोगों को पहली डोज और 107 लोगों को दूसरी डोज तथा 100 लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज दी गई है। इनके साथ साथ 5 स्वास्थ्य कर्मी और 3 फ्रंटलाइन वर्कर ने भी वैक्सीन की बूस्टर डोज ली है।