ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

परवत्ता के विधायक का नवगछिया के सिंघिया मकंदपुर में हुआ स्वागत

परवत्ता के विधायक का नवगछिया के सिंघिया मकंदपुर में हुआ स्वागत
नवगछिया अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के सिंघिया मकनपुर चौक स्थित प्रमुख आवास पर परबत्ता के विधायक डॉक्टर संजीव कुमार का प्रमुख रिंकू देवी एवं प्रमुख प्रतिनिधि दिनकर चौधरी ने बुके एवं अंग वस्त्र से स्वागत कर सम्मानित किया। प्रमुख ने गोपालपुर प्रखंड की समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने समस्याओं का निदान कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रभाकर चौधरी, आलोक कुमार सिंह, पूर्व मुखिया कन्हैया प्रसाद सिंह, मधुकर चौधरी, ,प्रीतम चौधरी, नवीन चौधरी, विमलदेव राय, राजीव चौधरी आदि लोग मौजूद थे।