ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नव-बिहार समाचार: सुबह सबेरे 07 फरवरी, 2022 सोमवार

सुबह सबेरे: सुप्रभात 07 फरवरी, 2022 सोमवार    
मुख्य समाचार

राष्‍ट्र ने स्‍वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को अश्रुपूर्ण विदाई दी, राजकीय सम्‍मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया, प्रधानमंत्री सहित कई प्रमुख हस्तियां भी हुई शामिल।

राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दिवंगत आत्‍मा को श्रद्धांजलि दी, जानमानी हस्तियों, वैश्विक नेताओं और राजनयिकों ने किया शोक व्‍यक्‍त।

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनावों के लिए रोड शो और वाहन रैलियों पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई।

दिल्ली सहित बिहार में भी स्कूल, कॉलेज, शिक्षण और कोचिंग संस्थान आज से फिर खुलेंगे।

अहमदाबाद में भारत ने पहले पहले एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्‍टइंडीज को छह विकेट से हराया।

  राष्ट्रीय समाचार

कार्मिक राज्‍य मंत्री ने कहा--कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए आज से सरकारी कार्यालयों में पूर्ण उपस्थिति फिर से शुरू होगी।

भारत रत्‍न विभूषित लता मंगेशकर के सम्‍मान में दो दिन का राष्‍ट्रीय शोक।

जीएसटी परिषद की अगली बैठक में विमान ईंधन एटीएफ को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार विमर्श होगा--वित्‍त मंत्री

श्रीलंका के विदेश मंत्री तीन दिन की भारत यात्रा पर  पहुंचे दिल्‍ली।

राज्यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों को एक सौ 67 करोड़ 47 लाख से अधिक कोविड टीके निशुल्‍क दिए जा चुके हैं: स्वास्थ्य मंत्रालय।

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत की महान गायिका लता मंगेशकर के निधन पर बांग्‍लादेश के राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने किया शोक व्यक्त।

खेल समाचार

IND vs WI 1st ODI: भारत ने 1000वें वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया, वनडे सीरीज में 1-0 की ली बढ़त

राज्य समाचार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस पार्टी के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार होंगे।

उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद की स्‍थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों से 36 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव को पुन: निर्धारित किया।

मणिपुर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अब तक 39 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान एक हजार 410 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि।

केरल में पिछले 24 घंटों में 26 हजार सात सौ 29 व्‍यक्ति कोरोना से संक्रमित।

व्यापार जगत समाचार

राजस्व सचिव ने कहा - सरकार ने विनिर्माण क्षेत्र में पंद्रह प्रतिशत की रियायती कर दर 2024 तक बढ़ा दी है , इसलिए उद्योग जगत को निवेश बढ़ाना चाहिए।