ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बसंत पंचमी के मौके पर जगह जगह हुई सरस्वती पूजा, नहीं हुआ कहीं भी सार्वजनिक कार्यक्रम

बसंत पंचमी के मौके पर जगह जगह हुई सरस्वती पूजा, नहीं हुआ कहीं भी सार्वजनिक कार्यक्रम 
भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया और कहलगांव प्रखंड में बसंत पंचमी के मौके पर जगह जगह विद्या, ज्ञान और कला की देवी माता सरस्वती की पूजा की गई। सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत किसी भी सार्वजनिक स्थल पर कोई भी आयोजन नहीं किया गया। लेकिन लोगों ने घरों में और मोहल्लों में माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर काफी उत्साह और उमंग के साथ पूजा अर्चना की। सभी जगह प्रतिमा को आकर्षक ढंग से फूल मालाओं से सजाया गया है। जहां आसपास के लोगों ने आकर माता के दर्शन किए।