कहलगांव शहर में सांड़ का उत्पात जारी, एक बुजुर्ग को फिर किया घायल
कहलगांव शहर में सांड़ का उत्पात अब भी जारी है. काजीपुरा के करांची चौक पर एक सांड़ ने वार्ड संख्या 4 के 60 वर्षीय बुजुर्ग मो इसराफिल पर हमला कर उसे घायल कर दिया. वह तीन-चार घंटे तक बेसुध पड़ा रहा. सांड़ों के हमले में अबतक यहां दर्जन भर लोग घायल हो चुके हैं. पिछले साल दिसंबर में एक युवक की मौत भी हो गयी थी. शहर से सांड़ों को निकालने की मांग को लेकर पूर्व पार्षद राजकुमार सरसहाय ने धरना भी दिया था. जिसके बाद नगर पंचायत प्रशासन के आग्रह पर समाजसेवी छोटू पांडेय और उनके साथियों ने कड़ी मशक्कत से दर्जन भर सांड़ों को पकड़ा था. लेकिन उचित स्थल के अभाव में सात-आठ सांड़ों को बांध कर नगर पंचायत परिसर में रखा गया था. पकड़े गये सांड़ों को शहर से बाहर भेजा गया था. लेकिन जो यहां रह गये. वे अभी भी उत्पात मचा रहे हैं.