ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सीसीटीवी ने पत्रकार की बाइक चोरी होने से बचाया, पकड़े गए चोर से कहलगांव पुलिस कर रही है पूछताछ


सीसीटीवी ने पत्रकार की बाइक चोरी होने से बचाया, पकड़े गए चोर से कहलगांव पुलिस कर रही है पूछताछ
घर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने से कहलगांव में एक पत्रकार की बाइक चोरी होने से बच गई। इतना ही नहीं मौके पर एक चोर पकड़ा भी गया और दो भागने में सफल रहे। पकड़े गए चोर को कहलगांव पुलिस के हवाले कर दिया गया है। जिसे पुलिस थाना ले जा कर पूछताछ कर रही है। चोरों द्वारा खुटहरी गांव के पत्रकार अजंत कुमार के घर से बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था, मौके पर सीसीटीवी कैमरे चालू रहने से बाइक चोरी होने से बच गई।