ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव होने से यात्रियों को मिलेगी काफी राहत

कहलगांव में तीन एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव होने से यात्रियों को मिलेगी काफी राहत
कहलगांव रेलवे स्टेशन पर जल्द ही तीन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होगा। जानकारी देते हुए स्थानीय विधायक पवन कुमार यादव ने बताया कि पिछले साल नवंबर माह में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर कहलगांव सहित भागलपुर जिले से जुड़ी रेल समस्याओं से संबंधित पांच सूत्रीय मांगों का पत्र दिया था। जिसमें बंद पड़े ट्रेनों का परिचालन और विभिन्न ट्रेनों के ठहराव आदि का मांग पत्र शामिल था। मालदा नई दिल्ली न्यू फरक्का एक्सप्रेस, मालदा आनंद विहार एक्सप्रेस, कामाख्या गया एक्सप्रेस ट्रेन के कहलगांव में ठहराव के लिए मांग पत्र पर गंभीरता से विचार करते हुए रेल मंत्री ने विधायक को पत्र लिखकर तीनों ट्रेन के कहलगांव में ठहराव के लिए विस्तृत जांच संबंधित निदेशालय को निर्देशित किया है। एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को भीड़ भाड़ वाली यात्रा से काफी राहत मिलेगी।