कायाकल्प की स्टेट टीम ने अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव का किया निरक्षण
कायाकल्प की स्टेट टीम ने शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव का निरक्षण किया। जिसमे लेबर रूम, ओटी रूम, इमरजेंसी रूम, लैब एक्सरे रूम, कोल्ड चेन रूम, हर्बल गार्डन इत्यादि की साफ सफाई का निरक्षण किया। मौके पर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ विवेकानन्द दास भी मौजूद थे। स्टेट से आई कायाकल्प टीम में डॉ विजय चौधरी, क्वालिटी से राकेश शर्मा और विजय झा मौजूद थे। वही जिला से डॉ प्रशांत कुमार मौजूद थे। उन्होंने लेबर रूम और ओटी रूम दुरुस्त पाया। साफ सफाई मैं कमी पाई। इमरजेंसी और टॉयलेट में सफाई की और जरूरत थी। वहीं बिल्डिंग में कई जगह सिपेज पाया गया तो टीम द्वारा कहा गया कि बिल्डिंग की मरम्मती की जरूरत है। बाकी जगह देख कर संतुष्ट दिखे इमरजेंसी रूम में भी मरम्मती करनी की जरूरत बतायी गई है।