बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 17 फरवरी से ली जा रही मैट्रिक की परीक्षा के तीसरे दिन कहलगांव में बनाए गए 7 परीक्षा केंद्रों में कुल 246 छात्राएं अनुपस्थित रही। जबकि 6342 छात्राओं ने शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा दी है। यह जानकारी कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी मधुकांत ने देते हुए बताया कि मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली में 101 छात्राएं उपस्थित रही और 3105 ने शांतिपूर्ण परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में 145 ने अपनी परीक्षा छोड़ दी, जबकि 3237 42 ने शांतिपूर्ण परीक्षा दी है।