ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव में दो लोग मिले कोरोना पोजेटिव, एक सौ लोगों का सैंपल भेजा गया जांच में

कहलगांव में दो लोग मिले कोरोना पोजेटिव, एक सौ लोगों का सैंपल भेजा गया जांच में 
कहलगांव अनुमंडल अस्पताल से 31 जनवरी को कोरोना जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से एक 40 वर्षीय सिकंदरपुर के युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल कहलगांव के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर विवेकानंद दास ने बताया कि उक्त युवक को होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है। वही एनटीपीसी के जीवन ज्योति अस्पताल में आज 4 लोगों की एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से जांच की गई। इस दौरान एक युवक पॉजिटिव पाया गया है। उसे भी होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।
इधर अनुमंडल अस्पताल कहलगांव में शुक्रवार को एक सौ लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से कोरोनावायरस की जांच की गई। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव ही आयी है। वहीं सभी 100 लोगों का सेम्पल लेकर आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजा गया है।