ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आरपीएफ ने नवगछिया में ट्रेन से बरामद किया 935 कछुए, 5 महिला सहित आठ तस्कर भी गिरफ्तार

आरपीएफ ने नवगछिया में ट्रेन से बरामद किया 935 कछुए, 5 महिला सहित आठ तस्कर भी गिरफ्तार 
नवगछिया (भागलपुर)। पूर्व मध्य रेल के नवगछिया स्थित आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात अंबेडकरनगर कामाख्या सप्ताहिक एक्सप्रेस में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कई डिब्बों से 935 कछुआ से भरे 42 बैग को बरामद किया गया। सभी बैग के अंदर कछुए बोरे में बंद कर रखे हुए थे। मौके पर ही 5 महिला और तीन पुरुष तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सभी को वन विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द कर दिया गया।

 आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि अपने निर्धारित समय से लगभग 2 घंटे विलंब से बीती रात 11:30 बजे आई अंबेडकरनगर कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस में गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान 8 तस्करों सहित 935 कछुए बरामद किए गए हैं। जिसे लेकर तत्काल वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई। जहां सुबह पहुंचे वनों के क्षेत्र पदाधिकारी बीएन सिंह एवं उनकी टीम को सभी बरामद 935 कछुए और गिरफ्तार 8 तस्करों को सुपुर्द कर दिया गया।

 वही वनों के क्षेत्र पदाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि सभी बरामद कछुओं को भागलपुर स्थित सुंदरवन में रखा जाएगा। जिन्हें बाद में गंगा नदी में छोड़ दिया जाएगा। इसके साथ ही गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध भारतीय वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कछुओं की काफी मांग है। जिससे कई तरह की कीमती दवा बनायी जाती है। जहां एक कछुआ की कीमत लगभग एक हजार के आसपास तक होती है।