ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ट्रेन में मूर्ति ले जाने पर गार्ड ने की शिकायत, आरपीएफ ने 5 छात्रों को किया गिरफ्तार

ट्रेन में मूर्ति ले जाने पर गार्ड ने की शिकायत, आरपीएफ ने 5 छात्रों को किया गिरफ्तार
नवगछिया (भागलपुर)। सरस्वती पूजा को लेकर पूर्व मध्य रेल के नवगछिया स्टेशन पर कैपिटल एक्सप्रेस के गार्ड के बगल वाले एसएलआर डिब्बे में छात्रों द्वारा माता सरस्वती की प्रतिमा चढ़ाने पर गार्ड ने इस पर एतराज जताया। छात्रों द्वारा नहीं मानने पर ट्रेन के गार्ड द्वारा इसकी शिकायत स्टेशन और पुलिस से की गई। मौके पर ही नवगछिया स्टेशन पर कार्यरत आरपीएफ कर्मियों ने एसएलआर डिब्बे से प्रतिमा को उतरवाया और 5 छात्रों को गिरफ्तार भी कर लिया। मामले की पुष्टि करते हुए नवगछिया आरपीएफ इंस्पेक्टर मृणाल कुमार ने बताया कि इस मामले को रेलवे कोर्ट को सुपुर्द किया जा रहा है।