नवगछिया। हत्या के प्रयास के एक मामले में दो आरोपियों को कदवा ओपी की पुलिस ने कासिमपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कासिमपुर निवासी अजय सिंह और देवन सिंह शामिल हैं। ये दोनों आरोपी हत्या के प्रयास और मारपीट मामले में नामजद थे। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर कदवा थाना अध्यक्ष चंदन दुबे एवं वज्रा प्रभारी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके विरुद्ध 24 फरवरी को ही मामला दर्ज किया गया था।