ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

परवत्ता पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल सहित एक व्यक्ति को फूलपुर गांव से किया गिरफ्तार

परवत्ता पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल सहित एक व्यक्ति को फूलपुर गांव से किया गिरफ्तार 
नवगछिया। पुलिस जिला नवगछिया के परवत्ता थाना की पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल सहित एक व्यक्ति को मधेपुरा जिला के पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम दीपक कुमार है। परबत्ता थाना में 30 अक्टूबर 2021 को मोबाइल चोरी का एक मामला दर्ज हुआ था। जिसकी छानबीन के दौरान चोरी का एक सैमसंग एंड्राइड मोबाइल तथा एक सैमसंग का कीपैड मोबाइल के साथ उक्त व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है।