NAUGACHIA: नवगछिया से कुरसेला के लिए 33kv विद्युतीकरण कार्य करने के लिए स्ट्रिंगिंग कार्य किए जाने को लेकर 26 फरवरी से 28 फरवरी तक सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक 4 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी नवगछिया के कनीय अभियंता प्रशांत निधि सिंह ने देते हुए बताया कि इस कार्य को लेकर मकंदपुर चौक, रंगरा और नगरह पावर सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक 4 घंटे 26 फरवरी से 28 फरवरी तक बाधित रहेगी।