ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इंटर परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ी, इलाज हेतु भेजा गया अनुमंडल अस्पताल

इंटर परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी की तबीयत बिगड़ी, इलाज हेतु भेजा गया अनुमंडल अस्पताल 
नवगछिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ली जा रही इंटर की परीक्षा के दौरान गुरुवार को नवगछिया स्थित बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कॉलेज में परीक्षा ड्यूटी कर रहे इस्माइलपुर थाना के पुलिस कर्मी चपरघट निवासी दिनेश ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें जोरों से ठंड लगने लगी। मौके पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों एवं कॉलेज कर्मियों ने आग जलाकर राहत प्रदान की। वहीं कॉलेज द्वारा अस्पताल को सूचित कर उसे एंबुलेंस से तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया गया। साथ ही पुलिसकर्मी के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया।