कहलगांव प्रखंड अंतर्गत बंशीपुर पंचायत में एनटीपीसी के सहयोग से पशु जांच सह उत्पादकता वृद्धि शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पशु चिकित्सक डॉ एके पटेल द्वारा 70 पशुओं का इलाज भी किया गया। साथ ही कई तरह की बीमारियों से पशुओं के बचाव के उपाय तथा उत्पादकता बढ़ाने के उपाय भी बताए। इस आयोजन में जिला प्रभारी राजीव रंजन सिंह, पंचायत की मुखिया रेखा देवी, प्रतिनिधि अशोक चौधरी, पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार मंडल, केंद्र प्रभारी श्रीकांत मंडल एवं कृत्यानंद यादव तथा वार्ड सदस्य पिंकी देवी के अलावा दर्जनों पशुपालक भी मौजूद थे, जिन्होंने इस शिविर का लाभ लिया।