राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय पहुँचे खैरपुर कदवा पंचायत, मुखिया को दी जीत की बधाई
नवगछिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 22 फरवरी को भागलपुर कार्यक्रम में शामिल होने आए बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री राम सूरत राय नवगछिया प्रखंड के खैरपुर कदवा पंचायत पहुंचे. जहां अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुखिया पंकज कुमार जायसवाल के आवास पहुंच कर मंत्री राम सूरत राय ने मुखिया पंकज कुमार जायसवाल को माला पहना कर जीत की बधाई भी दी.
साथ ही पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए मंत्री ने कहा कि जमीन से संबंधित समस्या हो तो, वह जमीन मालिक शिकायत करें. उनकी समस्या जल्द दूर की जायेगी. साथ में नवगछिया जिला परिषद नंदनी सरकार, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी बबलू चौधरी, महामंत्री आदित्य राज व प्रिंस कुमार उर्फ प्रभाष यादव के साथ अन्य लोग उपस्थित थे.