बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा 17 फरवरी से ली जा रही मैट्रिक की परीक्षा के चौथे दिन कहलगांव में बनाए गए 7 परीक्षा केंद्रों में कुल 248 छात्राएं अनुपस्थित रही। जबकि 6375 छात्राओं ने शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा दी है। यह जानकारी कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी मधुकांत ने देते हुए बताया कि मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन पहली पाली में 101 छात्राएं अनुपस्थित रही और 3128 ने शांतिपूर्ण परीक्षा दी। वहीं दूसरी पाली में 147 ने अपनी परीक्षा छोड़ दी, जबकि 3247 ने शांतिपूर्ण परीक्षा दी है।
