कहलगांव प्रखंड के कहलगांव एवं बटेश्वर स्थान में माघी पूर्णिमा मेला में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के मद्देनजर विशेष परिस्थिति में आगंतुक श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 15 फरवरी की संध्या से ही 16 फरवरी की रात्रि तक कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ 80 पर लोडेड भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। इसे लेकर कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी मधुकांत और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवानंद सिंह ने संयुक्त रुप से आदेश जारी करते हुए बताया है कि भारी वाहनों को मिर्जाचौकी के पास ही रोक दिया जाएगा। भारी वाहन त्रिमोहन, एकचारी, महागामा, बाराहाट होते हुए अथवा सनहौला से झारखंड के लिए परिचालित होंगे।