मैट्रिक की परीक्षा में कहलगांव के सात केन्द्रों पर 3397 परीक्षार्थी होंगे शामिल
कहलगांव के सात केन्द्रों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित मैट्रिक की परीक्षा में 3397 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है, जो 24 फरवरी तक चलेगी। इसे लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा पर सीसीटीवी से नजर रखी जायेगी। केन्द्र के दो सौ गज की दूरी तक सभी फोटो स्टेट की दुकाने बंद रहेंगी। परीक्षा अवधि में घारा 144 सभी केन्दों पर लागू रहेगी। इसके लिए दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।
यह जानकारी एसडीओ मधुकांत ने देते हुए बताया कि कहलगांव के इंटरस्तरीय शरदा पाठशाला स्कूल में 539 परीक्षार्थी, गणपत सिंह हाईस्कूल में 476 परीक्षार्थी, सरसहाय बालिका स्कूल में 422, गुरुकृपा एकेडमी में 459, एसएसभी कॉलेज कहलगांव में 578, वीपी वर्मा कॉलेज में 489 तथा महादेव शंकर लाल कटारूका सरस्वती विद्यालय कहलगांव में 434 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।