ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

इंटर परीक्षा के पांचवें दिन कहलगांव में 79 छात्राएं रही अनुपस्थित, 3645 ने दी शांतिपूर्वक परीक्षा

इंटर परीक्षा के पांचवें दिन कहलगांव में 79 छात्राएं रही अनुपस्थित, 3645 ने दी शांतिपूर्वक परीक्षा 
कहलगांव। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ली जा रही इंटर की परीक्षा के पांचवें दिन सोमवार को कहलगांव में बनाए गए 6 परीक्षा केंद्रों पर 79 छात्राएं अनुपस्थित पाई गई। जबकि 3645 ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी है। यह जानकारी कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी मधुकांत ने देते हुए बताया कि सोमवार को प्रथम पाली की परीक्षा में 20 छात्राएं अनुपस्थित रही। जबकि 863 छात्राओं ने शांति पूर्वक परीक्षा दी है। वहीं दूसरी पाली में 59 छात्राएं अनुपस्थित पाई गई, 2782 छात्राओं ने शांतिपूर्वक और कदाचार मुक्त परीक्षा दी है।