मैट्रिक की परीक्षा को लेकर कहलगांव में बनाए गए 7 परीक्षा केंद्र- अनुमंडल पदाधिकारी
आगामी 17 फरवरी से प्रारंभ होने वाली बिहार बोर्ड के मैट्रिक के परीक्षा को लेकर कहलगांव में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह जानकारी कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी मधु कांत ने देते हुए बताया कि इंटर स्तरीय शारदा पाठशाला, बी पी वर्मा कॉलेज, एसएसवी कॉलेज, गणपत सिंह उच्च विद्यालय, इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय, गुरुकृपा एकेडमी और सरस्वती विद्या मंदिर को मैट्रिक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जहां 17 फरवरी से 24 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। इसके साथ ही अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक से सभी परीक्षा केंद्रों पर एक एक एएनएम की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही साथ अस्पताल में एक एंबुलेंस और चिकित्सक की उपलब्धता परीक्षा अवधि के दौरान सुनिश्चित किए जाने का भी निर्देश दिया गया है।