मध्य विद्यालय मदरोनी में शिक्षा समिति का हुआ गठन, रूपा देवी बनी सचिव
नवगछिया। मध्य विद्यालय मदरोनी मे संकुल संचालक मध्य विद्यालय साहू टोला भवानीपुर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में शिक्षा समिति का गठन किया गया। जिसमें रूपा देवी पति चंदन कुमार सिंह सर्वसम्मति से सचिव के पद पर चयन हुआ। इस मौके पर अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, भूमि दाता बिंदु प्रसाद सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री पवन सिंह, सरपंच प्रणव सिंह सहित सभी सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद थे।