कहलगांव। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ली जा रही इंटर परीक्षा के 10वें दिन शुक्रवार को कहलगांव में बनाए गए 6 परीक्षा केंद्रों पर 7 छात्राएं अनुपस्थित पाई गई। जबकि 124 ने शांतिपूर्वक परीक्षा दी है। यह जानकारी कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी मधुकांत ने देते हुए बताया कि यहां शारदा पाठशाला, वीपी वर्मा कॉलेज, एसएसवीकॉलेज, गणपत सिंह उच्च विद्यालय, इंटर स्तरीय सरसहाय बालिका उच्च विद्यालय और गुरुकृपा एकेडमी में मंगलवार को ली गई प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 2 छात्राएं अनुपस्थित रही। जबकि 85 छात्राओं ने शांति पूर्वक परीक्षा दी है। वहीं दूसरी पाली में कुल 5 छात्राएं अनुपस्थित पाई गई। जबकि 39 छात्राओं ने शांतिपूर्वक और कदाचार मुक्त परीक्षा दी है।
