ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए नवनीत वेलफेयर ट्रस्ट ने मध्य विद्यालय खगड़ा में बांटा मास्क व सैनिटाइजर

बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए नवनीत वेलफेयर ट्रस्ट ने मध्य विद्यालय खगड़ा में बांटा मास्क व सैनिटाइजर 
नवगछिया। देश में फैल रही कोरोना की तीसरी लहर के कहर से बच्चों को बचाने के लिए गैर सरकारी संस्था नवनीत वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा नवगछिया प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय खगड़ा के छात्रों और शिक्षकों के बीच मास्क और सैनिटाइजर तथा ग्लव्स का वितरण किया गया। साथ ही ट्रस्ट के ट्रस्टी मुकेश कुमार ने विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को इस संक्रमण से सचेत रहने का आग्रह करते हुए बताया कि इससे बचाव के लिए अभी पर्याप्त समय है, जरूरत है सिर्फ सचेत और सावधान तथा सतर्क रहने की। मौके पर ट्रस्ट के चंदन कुमार तथा विद्यालय की सहायक शिक्षिका नेहा कुमारी और रेखा कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।