सर्राफ कालेज के चचरी पुल के रास्ते का विधायक पुत्र ने लिया जायजा, सड़क बनवाने की दिया भरोसा
नवगछिया। विद्यार्थी परिषद नवगछिया की पहल पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल के पुत्र सह युवा जदयू के प्रदेश महासचिव आशीष मंडल ने सोमवार को बनारसीलाल कॉमर्स कॉलेज के चचरी पुल वाले रास्ते से कॉलेज परिसर तक जाकर रास्ते का जायजा लिया। साथ ही इस संबंध में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य मो नईम उद्दीन से सड़क निर्माण में आ रही बाधा पर वार्ता भी की। जिनके साथ युवा जदयू के प्रदेश सचिव नुनू मणि, विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल शर्मा और नवगछिया नगर सह मंत्री शिवम कुमार झा भी साथ थे।
मौके पर युवा जदयू के प्रदेश महासचिव आशीष मंडल ने ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता से भी वार्ता की। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य एवं कर्मियों को आश्वासन दिया कि आप लोग सहयोग देंगे तो कॉलेज की सड़क का निर्माण संभव है।