ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

छठे दिन भी 40 हजार की आबादी के बीच पेयजल की आपूर्ति रही बाधित

छठे दिन भी 40 हजार की आबादी के बीच पेयजल की आपूर्ति रही बाधित
कहलगांव। कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में कुलकुलिया इंटेक वेल का मोटर जल जाने की वजह से छठे दिन भी पूरे कहलगांव नगरपंचायत क्षेत्र के 40 हजार की आबादी पेयजल आपूर्ति से वंचित रही। जल संकट को ले लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है।

बता दें कि नगर में व्याप्त जल संकट को लेकर सोमवार को सर्वदल समिति के सदस्यों ने राम कुमार पाठक की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी से मिलकर जल संकट से नगरवासियों की परेशानी से अवगत कराते हुए दो दिनों में जलापूर्ति नहीं बहाल होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी थी। सोनी कुमारी ने दो दिनों में पेयजल आपूर्ति बहाल किए जाने का भरोसा दिया था।