कहलगांव बाजार में आवारा पशुओं का आतंक, सांड ने शिक्षक को किया जख्मी
कहलगांव। कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में आवारा पशुओ का आतंक काफी दिनों से जारी है। बुधवार की संध्या शहर के स्टेशन चौक के समीप एक निजी विद्यालय संचालक मो शमसाद को आवारा सांड ने मार कर घायल कर दिया। उनको कमर और पीठ में गंभीर चोट आई है।
जानकारी देते हुए शिक्षक मो शमसाद ने बताया कि सब्जी लेने बाजार गये थे। कहलगांव स्टेशन चौक के समीप लौट रहे थे कि पीछे से आवारा सांड ने मुझे मारकर गिरा दिया। मालूम हो कि लगभग एक माह पूर्व भी एक आवारा सांढ ने पान विक्रेता को रात्री में पटक दिया था, जिसे अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई थी। जिसे लेकर प्रमुख समाजसेवी भरत रुंगटा एवं अन्य लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस परेशानी से निजात दिलाने की मांग की थी, लेकिन सिर्फ आश्वासन भर मिल गया। अगर ठोस करवाई होती तो लोगों को इस परेशानी से मुक्ति मिल सकती थी।