ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में चार दिन और झेलना पड़ेगा जल संकट

कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में चार दिन और झेलना पड़ेगा जल संकट
कहलगांव नगरपंचायत क्षेत्र में चार दिन से जलापूर्ति ठप है। पंप हाउस के जले मोटर को मरम्मती के लिए भेजा गया है। मोटर मरम्मत कर रहे कारीगर के मुताबिक अभी चार दिन लगेगा। इस लिहाज से नगरवासियों को अभी चार रोज और जल संकट से जूझना पड़ेगा। नगरवासी पानी के लिए परेशान हैं। सभी कार्य छोड़ पानी की व्यवस्था में लगे रहते हैं। नगर में पेयजल के लिए त्राहिमाम की हालत बनी हुई है। नगरपंचायत प्रशासन की ओर से जल संकट से अत्यधिक त्रस्त मुहल्ले में जलापूर्ति की कोई वैकल्पिक व्यवस्था टैंकर से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। बोतल बंद पानी खरीद कर कंठ की प्यास बुझा रहे हैं। खाना बनाने के लिए गंगा से पानी ला रहे हैं। चापानल के पानी से घर का अन्य कार्य कर रहे हैं। 
जलापूर्ति ठप रहने से नगरवासियों में नगरपंचायत प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ते जा रहा है। वार्ड पार्षद सोनम कुमारी ने कहा कि नगरपंचायत को पंप हाउस एवं फिल्टरेशन प्लांट में एक एक अतिरिक्त मोटर रखना चाहिए ताकि जलने या खराब होने पर तुरंत बदला जा सके। इससे नगर में जलापूर्ति बाधित नहीं होगी। नगरवासी संदीप रूंगटा उर्फ लल्लू भाई ने कहा कि नगरपंचायत प्रशासन की लचर व्यवस्था के चलते ही नगरवासियों को पेयजल संकट का हर माह सामना करना पड़ रहा है।