कहलगांव थाना की पुलिस ने खगड़िया जिला परबत्ता थाना के मुजाहिदपुर गांव में छापेमारी कर कांड संख्या 440/21 के तहत लड़की अपहरण मामले के आरोपित रामानंद कुमार राम और रामाशीष कुमार राम तथा कुमोद कुमार राम के साथ साथ उमा देवी एवं संगीता कुमारी को भी गिरफ्तार कर कहलगांव थाना लाया। जहां से पूछताछ करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।