ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

एनटीपीसी परिसर में दो लोग और मिले कोरोना संक्रमित, सभी परिजनों की हुई कोरोना जांच

एनटीपीसी परिसर में दो लोग और मिले कोरोना संक्रमित, सभी परिजनों की हुई कोरोना जांच
कहलगांव स्थित एनटीपीसी के सीआईएसएफ कॉलोनी में दो लोग नये संक्रमित मिले हैं। कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर विवेकानंद दास ने बताया कि 2 संक्रमितों में एक 74 वर्ष के बुजुर्ग और एक 15 वर्षीय किशोरी शामिल है। कहलगांव एनटीपीसी सीआईएसएफ कॉलोनी में पहले भी 6 पॉजिटिव मिले थे, इनमें 3 बच्चे भी शामिल थे। उनकी उम्र 7 वर्ष से लेकर 10 वर्ष के बीच है। सभी संक्रमितों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं 20 लोगों के जांच के लिए सैंपल भी लिए गए हैं जबकि शहर के चार लोग भी संक्रमित मिल चुके हैं।