ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

कहलगांव के 6 केंद्रों पर 4524 छात्राएं देंगी इंटर की परीक्षा

कहलगांव के 6 केंद्रों पर 4524 छात्राएं देंगी इंटर की परीक्षा
एक फरवरी से शुरू हो रहे इंटरमीडिएट की परीक्षा की सारी तैयारी शुरू कर दी गई है। कहलगांव के 6 परीक्षा केन्द्रों पर कुल चार हजार 524 महिला परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगी। अनुमंडलाधिकारी ने बताया कि इंटरमीडिएट की महिला परीक्षार्थियों के लिए कहलगांव के छह स्थानों पर केन्द्र बनाया गया है। जिसमें वीपी वर्मा ई कॉलेज में 678 परीक्षार्थी, इंटरस्तरीय शारदा पाठशाला स्कूल में 853 परीक्षार्थी, एसएसवी कॉलेज कहलगांव में 859, गणपत सिंह हाईस्कूल में 739, इंटरस्तरीय सरसहाय विद्यालय में 772 परीक्षार्थी एवं गुरुकृपा एकेडमी कहलगांव परीक्षा केन्द्र पर 623 परीक्षार्थी के लिए केन्द्र बनाया गया है।
एसडीओ मधुकांत ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस बल, महिला पुलिस बल, उड़नदस्ता टीम का गठन भी किया गया है। सभी दंडाघिकारी को धारा 144 के तहत नियमानुकूल कार्रवाई का पालन करवाने का भी आदेश दिया गया है। परीक्षा अवधि में शहर की फोटो स्टेट की दुकान को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक को सभी केंद्रों पर डॉक्टर के साथ नर्स की प्रतिनियुक्ति और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को निर्देश दिया गया है। साथ ही सभी केन्द्राधीक्षकों को भी परीक्षा के पूर्व सारी तैयारी कर केन्द्रों को तैयार करने का आदेश दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह तैयार है।