कहलगांव के कई क्षेत्रों में हुई छापेमारी, भारी मात्रा में शराब सहित दो शराब तस्कर भी गिरफ्तार
कहलगांव पुलिस अनुमंडल अंतर्गत एसडीपीओ शिवानंद सिंह के नेतृत्व में एंटी लिकर टास्क फोर्स द्वारा की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सनोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनोरी संथाली टोला में छापेमारी में 120 लीटर अर्ध निर्मित देसी शराब को नष्ट भी किया गया। साथ ही हेमलाल टूडडू के दरवाजे से 15 लीटर शराब बरामद भी की गई। इधर एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर सैनी मोड़ के पास एक टेंपो से 375 बोतल शराब के साथ जानीडीह गांव निवासी मनु कुमार को गिरफ्तार किया गया है। वही कलगीगंज के गुलचंद रविदास को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।