ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शहर को सांड़ों के उत्पात से मुक्ति दिलाने आगे आये समाजसेवी, 13 सांड़ों को लिया कब्जे में

शहर को सांड़ों के उत्पात से मुक्ति दिलाने आगे आये समाजसेवी, 13 सांड़ों को लिया कब्जे में
कहलगांव शहर को सांड़ों के उत्पात से मुक्ति दिलाने में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा हाथ खड़े कर दिये जाने के बाद इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए शहर के ही कुछ समाजसेवी युवक आगे आये. जिनमें समाजसेवी छोटू पांडे, भरत रूगटा, विनोद पोद्दार, चंदन उपाध्याय, सुमन सिंह, राहुल मिश्रा, पोली पासवान, पशु संरक्षक आशीष रंजन व सुशांत पांडे ने पूरी मशक्कत कर 13 सांड़ों को कब्जे में लिया. फिलहाल सभी को स्टेशन परिसर में बांध कर रखा गया है. उनके चारे की व्यवस्था भी ये युवक ही कर रहे हैं. एक घायल सांड़ का इलाज भी करा रहे हैं.